Bangalore to Goa Road Trip: रूट, खर्च, फूड स्टॉप्स और जरूरी टिप्स

Road trip यात्रा का अनुभव हमेशा खास होता है। यह आपको अपने हिसाब से रुकने, रास्ते में नज़ारे देखने और बिना किसी जल्दबाज़ी के सफ़र करने की आज़ादी देता है। बस एक अच्छी गाड़ी हो, साथ में परिवार या दोस्तों का साथ मिल जाए — तो सफ़र और भी यादगार बन जाता है।

हम तीन ट्रैवल पार्टनर्स हैं —

एक शानदार ड्राइवर (जो 800–900 किमी आराम से चला सकता है),

एक अच्छा ऑब्ज़र्वर,

और मैं, जो हर सफ़र को एक अनुभव की तरह जीता है।

हम लगभग हर साल एक बार गोवा ज़रूर जाते हैं।

बेंगलुरु से गोवा रोड ट्रिप में आपको plains, mountains, rivers, ghats, coast और आखिर में समुद्र — सब कुछ देखने को मिलता है।

अगर आप अपने रोज़मर्रा के रूटीन से निकलकर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ:

  • थोड़ा पार्टी का माहौल हो
  • प्रकृति के करीब शांति मिले
  • अच्छा खाना और आज़ादी महसूस हो

तो गोवा एक ऐसा अनुभव है जो आपको बार-बार अपनी ओर खींचेगा।

हमारे अनुभव में गोवा जाने का सबसे शानदार समय 25 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच होता है, जब वहाँ की वाइब बिल्कुल अलग होती है। इसके अलावा अक्टूबर से मार्च का समय भी रोड ट्रिप और घूमने के लिए बेहतरीन है। गर्मी और भारी बारिश के मौसम में एक्सप्लोर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Bangalore to Goa Distance & Time

Bangalore to Goa road trip starting point on NH48 highway
Early morning start from Bangalore on NH48 for Goa road trip

अगर आप हुबली रूट से जाते हैं, तो बेंगलुरु से गोवा की दूरी लगभग 560–570 किमी होती है।

इस सफ़र में आमतौर पर 10–12 घंटे लगते हैं।

हमारा सुझाव है कि आप सुबह 3–4 बजे निकलें।

हुबली के बाद वेस्टर्न घाट्स का लगभग 120 किमी का स्ट्रेच आता है, जो बेहद खूबसूरत है लेकिन इसमें:

  • तीखे मोड़
  • जंगल वाला इलाका
  • सीमित रोशनी

होती है। इसलिए दिन की रोशनी में ड्राइव करना ज़्यादा सुरक्षित और मज़ेदार रहता है।

Best Route from Bangalore to Goa

Western Ghats forest road on Bangalore to Goa route
Scenic forest stretch while crossing the Western Ghats on Bangalore to Goa road trip

हमारे अनुसार सबसे बेहतर और तेज़ रूट है:

Bangalore → Tumkur → Chitradurga → Davangere → Hubli → Goa (NH48)

  • Hubli तक फोर-लेन हाईवे
  • ट्रैफिक कम
  • ड्राइव स्मूद

Hubli के बाद दाईं ओर मुड़ते ही वेस्टर्न घाट्स शुरू हो जाते हैं, जहाँ से सफ़र और भी यादगार हो जाता है।

Road Trip Stops & Food Points

Road trip food and rest stop on Bangalore to Goa highway
Short food and tea break during Bangalore to Goa road journey

हम सुबह लगभग 4 बजे निकले।

Tumkur के आगे एक Shell पेट्रोल पंप पर रुके, जहाँ सूरज की पहली किरणों के साथ चाय-कॉफी का मज़ा लिया और पेट्रोल भी भरवाया।

हम घर से ही कुछ हल्का खाना लेकर चले थे —

ब्रेड, पीनट बटर, सेब और खीरा — जिसे हमने रास्ते में सर्विस लेन पर रुककर खाया।

इसके बाद दावणगेरे में प्रसिद्ध Benne Dosa खाया, जो इस रूट का एक खास अनुभव है।

वेस्टर्न घाट्स में जंगल के बीच एक रेलवे फाटक के पास हम फोटो लेने के लिए रुके — यह पल इस ट्रिप की सबसे खूबसूरत यादों में से एक रहा।

Budget for Bangalore to Goa Road Trip

3 लोगों का 4-दिन का ट्रिप (Approximate)

🚘 Fuel

  • Total distance (to & fro + Goa travel): ~1300 किमी
  • Mileage: ~15 km/l
  • Fuel used: ~86 लीटर
  • Cost: ₹8,000 – ₹8,500

🍴 Food

  • Avg ₹2,500 per day
  • 4 days → ₹10,000

🏨 Stay

  • 3/4-Star Hotel (2 days): ₹7,000
  • Airbnb (2 days): ₹6,000
  • Total stay: ₹13,000

🧾 Toll

  • Up & Down: ₹2,200

🔢 Total Cost

  • ₹34,000 (Approx.)
  • Per person: ~₹11,300

Best Time for Bangalore to Goa Trip

Arrival in Goa at night during Bangalore to Goa road trip
Finally reaching Goa after a memorable Bangalore to Goa road trip

Monsoon / Summer (July–September, April–June)

  • Beach-side luxury stay के लिए अच्छा
  • Sea food और आराम के लिए सही
  • ज़्यादा घूमने-फिरने के लिए ideal नहीं

🌞 Best Time (October–Mid March)

  • Weather pleasant
  • North Goa पार्टियाँ
  • South Goa की शांति
  • Beaches और unexplored जगहें

Important Tips (Very Important)

  • Start early – सुबह 3–4 बजे
  • Cash रखें – कुछ toll और remote जगहों पर ज़रूरी
  • Vehicle check – tyres, lights, documents
  • Night ghats avoid करें
  • Google Maps offline डाउनलोड रखें
Goa beach view after Bangalore to Goa road trip
Relaxing beach views in Goa after completing the road trip from Bangalore

Conclusion

Who should do this trip?

  • 2–4 passionate दोस्त
  • Travel lovers
  • जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी से break चाहते हों

इस ट्रिप से लौटने के बाद हमारे अंदर एक अलग ही ऊर्जा थी।

ज़िंदगी ज़्यादा खूबसूरत लग रही थी और काम में भी नया जोश आ गया।

शायद इसी वजह से यह ट्रिप हमारे लिए हर साल की परंपरा बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top