IMD Alert: बिहार–उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, 3-4 डिग्री तक गिर सकता तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) IMD Alert ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले 3-4 दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। नवंबर के महीने में ही ठंड बढ़ने से मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा ह

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तेज

“हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दृश्य”
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से तापमान शून्य के नीचे गया।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है IMD Alert के अनुसार आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों का तापमान माइनस में जा सकता है और कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बनेगी।

मैदानी इलाकों में तापमान गिरावट जारी

“उत्तर भारत में ठंड और कोहरे के बीच बस स्टैंड पर खड़ा व्यक्ति”
उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के साथ सड़क पर कोहरा और ठिठुरन बढ़ी।

उत्तरी पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा ह। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में तापमान अगले दिनों में 8-10 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह और शाम के समय कोहरा छाने लगा है और ठंड का एहसास बढ़ गया है। बिहार में पछुआ हवा चलने से मौसम शुष्क और ठंडा बना हुआ है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

“चेन्नई और दक्षिण भारत में भारी बारिश और जलभराव”
 दक्षिण भारत में निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में भारी बारिश जारी।

जहां उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिणी राज्यों में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से भारी बारिश की उम्मीद है। IMD Alert ने चेतावनी दी है कि:

  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • केरल

में अगले 3-4 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण चेन्नई के कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

आगे क्या होगा?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार:

  • दिसंबर में ठंड और बढ़ेगी
  • कोहरा घना होगा
  • कई राज्यों में शीतलहर के हालात बनेंगे
  • यह सर्दी पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top